भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं पूर्व राज्यमंत्री वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने आज सबके साथ सुनी पीएम मोदी की मन की बात

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” के 137 वें कार्यक्रम को लखनऊ जिले में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के सरोजनीनगर मंडल में पूर्व राज्य मंत्री वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने रहकर सबके साथ सुना। पूर्व राज्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में अगस्त क्रांति,13-15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा लगाने,14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस और 15 अगस्त को आजादी की 80 वीं वर्षगांठ को याद करते हुए आत्मनिर्भर सशक्त विकसित भारत बनाने के संकल्प को दोहराया।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में आज युवाओं को नशा से दूर रखने के लिएनशामुक्त युवा अभियान महिलओं को स्वरोजगार से जोड़कर सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए पोएम स्वनिधि योजना, तालाबो, सार्वजनिक स्थानों की सफाई के लिए स्वच्छता अभियान, जंगल,वन्य जीव संरक्षण एवं प्रकृति की रक्षा,मिशन शक्ति सेट के माध्यम से भारत की बेटियों को अंतरिक्ष में पहुँचने,विश्वकर्मा योजना के द्वारा विश्वकर्मा साथियों को समृद्ध करने,वोकल फार लोकल के माध्यम से स्वदेशी उत्पाद को ही अपनाने और दूसरों को प्रेरित करने की चर्चा की।
आज लखनऊ जिले में बीकेटी मंडल के बूथ संख्या-235 खसरवारा में भाजपा नेता सुजीत सिंह”दऊवा” के कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 137 वें मन की बात” कार्यक्रम में शिवकुमार तिवारी” पप्पू”, राजकुमार सिंह”बाबा”,युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विशाल तिवारी, शक्ति केन्द्र संयोजक पहाड़पुर धर्मेन्द्र सिंह,अरविन्द रावत बूथ अध्यक्ष खसरवारा,कमलेश बूथ अध्यक्ष पहाड़पुर,अजीत सिंह” दऊआ”, सुंदर कोरी, गिरिजा सिंह,रेनू रावत,नीतू रावत,सोनी रावत,विमला रावत,रामादेवी रावत,रानी देवी रावत सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे।




