ज्ञानदान पूर्वजों के लिए सच्ची श्रद्धान्जलि है : उमानन्द शर्मा
गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान,ममता गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में हुई 473वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना
समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ममता गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, बाराबंकी के पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं० श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 473वाँ ऋषि वाङ्मय की स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। डॉ. प्रभा गुप्ता ने अपने पति शिव गोपाल गुप्ता की स्मृति में ज्ञानदान के रुप में उपरोक्त पुस्तकालय में यह सम्पूर्ण युगऋषि वाङ्मय साहित्य भेंट किया साथ-साथ छात्र-छात्राओं को अखण्ड ज्योति (हिन्दी) पत्रिका भेंट की गयी तथा प्रधानाचार्या डॉ0 रश्मि सिन्हा को अमृतवाणी कैलेण्डर भेंट किया गया।
इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ज्ञानदान पूर्वजों के लिए सच्ची श्रद्धान्जलि है। डॉ. प्रभा गुप्ता, देवेन्द्र सिंह एवं सावित्री शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रश्मि सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
वाङ्मय साहित्य स्थापना के इस अवसर पर गायत्री ज्ञान मंदिर के प्रतिनिधि उमानंद शर्मा, श्रीमती सावित्री शर्मा, देवेन्द्र सिंह, डॉ0 प्रभा गुप्ता तथा कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रश्मि सिन्हा, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. प्रदीप पाण्डेय, प्राध्यापक अर्चना सिंह, मोनी सिंह, सुधा सिंह, श्रीमती सुधा सिंह, श्री शुभम वर्मा, मूलचंद एवं ज्योति कश्यप सहित छात्र-छात्रायें इत्यादि मौजूद रहे।


