उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊसमग्र समाचार

आत्म सम्मान यात्रा के जरिए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बीजेपी और बीजेपी सरकारों पर साधा निशाना

अपनी हार और अनदेखी से नाराज पूर्व मंत्री पहले भी अपने वक्तव्यों से बीजेपी पर कर चुके हैं कटाक्ष

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। बीजेपी में अपनी अनदेखी को लेकर अपने वक्तव्यों से पिछले काफी समय से चर्चा में रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर द्वारा बुधवार को आत्म सम्मान यात्रा निकाली गई जिसके अलग अलग राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। कौशल किशोर दलित पिछड़ों का बड़ा चेहरा माना जाता है वो बीजेपी के टिकट से लगातार दो बार मोहनलालगंज लोकसभा सीट से संसद पहुंचे और मंत्री भी बने लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

हार के बाद पूर्व मंत्री ने अपनों पर ही हरवाने का आरोप लगाकर बीजेपी नेतृत्व को ही कटघरे में खड़ा कर दिया था। इसी क्रम में पूर्व मंत्री ने बुधवार को सरोजनीनगर के घुरघुरी तालाब, बेहटा चौराहा, सादुल्लाहनगर बाजार, गुंदौली होते हुए आत्म सम्मान यात्रा निकाली। सरोजनीनगर के हरौनी में स्थित सौभाग्य लान में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विरेन्द्र रावत द्वारा आत्म सम्मान रैली के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां कौशल किशोर जिन्दाबाद, कौशल तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है के जय घोष के साथ विरेन्द्र रावत द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। आत्म सम्मान यात्रा का शुभारंभ 7 अक्टूबर से जनपद उन्नाव से शुरू होकर विधानसभा सिधौली, बीकेटी, मोहनलालगंज, मलिहाबाद व सरोजनीनगर विधानसभा पहुंचा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सभी को सामान अधिकार मिलना चाहिए वो चाहे गरीब के बच्चे हो या अमीर के सभी को एक समान शिक्षा दिलाने की व्यवस्था हो। थाना, तहसील, ब्लाक अस्पताल इन सभी जगहों पर हर व्यक्ति को सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है। शराब के ठेके गली मोहल्ले गांव गांव में खुल रहे हैं जिससे बच्चों पर बुरा असर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि हमारी आत्म सम्मान रैली का यही मकसद है कि सबको सामान अधिकार हर जगह मिलना चाहिए तभी हमारा देश आजाद भारत बनेगा। कौशल किशोर ने अपनी जनसभा में शहीद चन्द्रशेखर आजाद, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अहिल्याबाई, ऊदा देवी, झलकारी बाई, रानी लक्ष्मीबाई सहित भारत को आजादी दिलाने वाले शहीद व संतो को भी लोगों को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के शहीदों ने भारत को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई थी ताकि सभी को सामान अधिकार मिले लेकिन आज ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

कार्यक्रम में पारख महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष तेजी राम रावत, ज्ञानेंद्र शास्त्री,सभासद प्रतिनिधि तारा चंद्र रावत, विरेन्द्र रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रज्जन लाल रावत पूर्व प्रधान पुरही मातादीन लोधी सहिजनपुर प्रधान श्रवण कुमार प्रकाश रावत राहुल रावत, धुन्नू सिंह व राजीव मिश्रा समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close