आगराइलाहाबादउत्तर प्रदेशकानपुरगोरखपुरपड़तालब्रेकिंग न्यूज़मेरठराज्यलखनऊसमग्र समाचार

IT सिटी में आ रहे गांवों की 100 करोड़ रूपये से बदलेगी सूरत

  • एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने योजना का निरीक्षण करके विकास कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश
  •  आबादी क्षेत्र से वर्षा जल निकासी के लिए काटी गयी सड़कों को 01 माह में किया जाएगा पुनर्स्थापित

आई0टी0 सिटी योजना में आ रहे गांव एवं मजरों की सूरत बदलेगी। एलडीए लगभग 100 करोड़ की लागत से पूरे क्षेत्र में विकास कार्य कराएगा। इसमें सड़क, सीवर, वॉटर लाइन एवं ड्रेनेज आदि के कार्य शामिल होंगे। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को योजना का निरीक्षण करके विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये।

आईटी सिटी योजना के लिए लैंड पूलिंग नीति के तहत अपनी जमीन देने वाले किसानों/भू-स्वामियों को एलडीए योजना में ही विकसित भूखण्ड आवंटित कर रहा है। इस क्रम में अब तक 1465 किसानों को 2197 भूखण्ड आवंटित किये जा चुके हैं। उक्त भूखण्ड योजना के सेकटर-15, 16, 17, 18, 30 एवं 09 में आवंटित किये गये हैं। उपाध्यक्ष ने स्थल निरीक्षण करके सर्वप्रथम इन सेक्टरों में विकास कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

सहायक अभियंताओं को प्रतिकूल प्रविष्टि, रेवेन्यू इंस्पेक्टर कार्यमुक्त
समीक्षा में पाया गया कि आईटी सिटी में विकास कार्यों के लिए अभी तक कुल 40 टेंडर हुये हैं। जिसके माध्यम से 25 सड़कों का निर्माण एवं 02 सेक्टरों में विकास कार्य कराये जा रहे हैं। निरीक्षण में पाया गया कि अभी तक सिर्फ 03 सड़कों पर ही गैन्युलर सब बेस (गिट्टी डालने का कार्य) बनाया गया है। कार्य की धीमी प्रगति पर उपाध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए सहायक अभियंता विनीत शर्मा, गौरव सिंह एवं उर्वशी श्रीवास्तव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। साथ ही योजना के कार्य हेतु आउटसोर्सिंग पर तैनात रेवेन्यू इंस्पेक्टर सूर्य प्रकाश को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया। इसके अलावा डिजाइन, ड्राइंग व एस्टमेट समय से प्रस्तुत न करने पर आर्किटेक्ट ए0एन0बी0 पर प्रति एकड़ एक हजार रूपये का जुर्माना रोपित किया गया है। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों एवं अभियंताओं को फटकार लगाते हुए 01 माह के अंदर व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया है।

7 गांव 10 मजरों में विकास कार्य
आईटी सिटी योजना में आ रहे ग्र्राम-पहाड़नगर टिकरिया, मोहारी खुर्द, मोहारी कलां, रकीबाबाद, सिकंदरपुर अमोलिया, परेहटा, सिद्धपुरा एवं इनके मजरे अलीपुर, भवानी खेड़ा, देव सिंह खेड़ा, स्वामी खेड़ा/जगमत खेड़ा, कुंवर बहादुर खेड़ा, नबीखेड़ा, सल्लाही खेड़ा, सोनई पूर्वा, उम्मीद खेड़ा व वीरमपुर के चारों तरफ सड़क, सीवर, पेयजल एवं ड्रेनेज आदि के कार्य होंगे। इसमें लगभग 100.71 करोड़ रूपये खर्च किये जाएंगे।

रोड कटिंग को किया जाएगा दुरूस्त
आईटी सिटी योजना में बरसात के समय आबादी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर जल निकासी के लिए कुछ जगहों पर रोड कटिंग का कार्य कराया गया था। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने उक्त सड़कों को 01 माह के अंदर पुनर्स्थापित करने के निर्देश दिये। इस मौके पर मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता निशांत कुमार, जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी, चकबंदी अधिकारी तुलसीराम समेत अन्य अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close