उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यलखनऊसमग्र समाचार

बंथरा पुलिस ने किया चोरी की घटनाओं का खुलासा,तीन आरोपी गिरफतार

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। बंथरा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए गुरुवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को संरक्षण में लेकर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा का चार्जर और बिजली का तार बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक बंथरा के अम्बरपुर निवासी विकास साहू ने 23 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 सितंबर की रात उसके घर के बाहर चार्जिंग के लिए खड़े ई-रिक्शा से उसका चार्जर चोरी हो गया। विकास ने इस मामले में गाँव के ही आलोक, शिवा, विशाल और एक बाल अपचारी पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

वहीं कानपुर निवासी निकोलस ने बीती 10 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बंथरा स्थित गोल्डन सिटी में निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर चोर बिजली के तारों के बंडल सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर घटनाओं के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गईं। तभी तकनीकी व अन्य साक्ष्यों के अलावा मुखबिर की मदद से पुलिस ने बीनी रात 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में एक बाल अपचारी के अलावा अन्य ने अपना नाम अम्बरपुर निवासी आलोक रावत (19), शिवा (19) और विशाल मौर्या (21) बताया।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपी आपस में दोस्त हैं और शौक व खर्च पूरे करने के लिए मिलकर चोरी करते थे। उन्होंने निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर बिजली के तार चोरी करने और इसके बाद ई-रिक्शा का चार्जर चोरी करने की बात भी कबूली। चोरी का सामान बेचने जाते समय पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने चारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाल अपचारी को बाल सुधार गृह, जबकि तीन अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
Close