शराब के नशे में बजुर्ग महिला की हत्या का आरोप, दुष्कर्म की आशंका से हड़कंप

सीसीटीवी फुटेज के जरिए संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ, परिजनों की तहरीर पर दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज——
समग्र चेतना/ मधुर मिश्रा
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के पदमिनखेड़ा गांव में बीती रात एक बजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। मृतका के पुत्र देशराज की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका भी जताई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, घटना बीती बुधवार की रात की है।। पद्मिन खेड़ा के रहने वाले राजेन्द्र कुमार पुत्र जगदेव के हाता में हुई। मृतका के पुत्र देशराज पुत्र रामविलास निवासी पदमिनखेड़ा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि राजेश उर्फ गुड्डू पुत्र राम प्रसाद और हरिराम पुत्र बुधई, निवासीगण पदमिनखेड़ा, ने शराब के नशे में उसकी मां की हत्या कर दी।
तहरीर में मृतका के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका भी व्यक्त की गई है। इस मामले में मोहनलालगंज पुलिस ने बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही उपलब्ध साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वही डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि घटना की जानकारी देर रात हुई थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया गया। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका के परिवारजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसीपी राजेश कुमार सिंह के मुताबिक, महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, पूछताछ और अन्य विधिक प्रक्रिया के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।



