हुस्नया द डिजाइनर स्टूडियो और स्टार स्कीन हेयर एंड लेजर सेंटर का भव्य शुभारंभ

(डॉ. राखी मिश्रा व दिव्या जायसवाल ने पूजा-अर्चना कर किया शुभारम्भ)
समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र के सेक्टर-16 स्थित कहलॉन इम्पोरियम कॉम्प्लेक्स में सोमवार को हुस्नया द डिजाइनर स्टूडियो एवं एकेडमी और स्टार स्कीन हेयर एंड लेजर सेंटर का भव्य शुभारंभ हुआ। दोनों प्रतिष्ठानों की निदेशक डॉ. राखी मिश्रा व दिव्या जायसवाल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रतिष्ठानों का शुभारम्भ किया।इस मौके पर निदेशक डॉ. राखी मिश्रा ने बताया कि हुस्नया द डिजाइनर स्टूडियो में कस्टमाइज लहंगा-चुनरी, सलवार-सूट समेत विभिन्न प्रकार के महिलाओ के परिधानों की आकर्षक और विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी।
वहीं, स्टार स्कीन हेयर एंड लेजर सेंटर में त्वचा एवं बालों से संबंधित समस्याओं के लिए विशेषज्ञों द्वारा उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी। दोनों प्रतिष्ठानों का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर सेवाएं और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना है।शुभारंभ समारोह में पूर्व एमएलसी अरविंद कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ समाजसेवी अनिल त्रिपाठी,बार एसोसिएशन अध्यक्ष कौशलेन्द्र शुक्ला, एलडीबी अध्यक्ष अशोक तिवारी, समाजसेवी नागेश्वर द्विवेदी, चेयरमैन प्रतिनिधि अजय पांडे, प्रधान ललित शुक्ला, प्रधान अभयकांत दीक्षित, मंडल महामंत्री नवीन मिश्रा, महाप्रबंधक जीएन श्रीवास्तव, डॉ. सिद्धार्थ पटेल, डॉ. मनीष अवस्थी, ऋषि अवस्थी,दीपक शुक्ला, मनीष पांडे, मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, डीडीसी अमरेंद्र भारद्वाज, निश्वल शुक्ला, ऋषभ त्रिवेदी, प्रियम त्रिपाठी, भाजपा नेता अंकुर द्विवेदी, डीडी त्रिपाठी, क्षितिज अवस्थी,प्रियम त्रिपाठी समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।




