उत्तर प्रदेशलखनऊ

डम्फर ने मारी बाइक सवार को टक्कर दो, युवक घायल

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार अज्ञात डम्पर ने सामने से आ रही बाइक में ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन दोनों को सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां एक ही हालत अधिक गंभीर होने के कारण उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि दूसरे का सरोजनीनगर सीएचसी में इलाज जारी है।

बंथरा थाना क्षेत्र के रामदास पुर निवासी राजू रावत (35) और सुनीत रावत (30) लखनऊ एयरपोर्ट पर मजदूरी करते हैं। बुधवार दोपहर राजू अपनी बाइक से सुनीत के साथ खुद की दवा लेने उन्नाव जिले के हसनगंज थाना अंतर्गत बाराखेड़ा गया था। जहां से शाम करीब 5:30 बजे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। तभी बनी – मोहान रोड पर बंथरा थाना अंतर्गत गोदौली गांव के पास सामने से आ रहे अज्ञात डम्पर ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए।

घटना के बाद डम्पर मौके से भाग निकला। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां राजू की हालत अधिक गंभीर होने के कारण उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।जबकि सुनीत का सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button
Close