हनुमान भक्त चौकी प्रभारी को पूरे क्षेत्र के लोगों ने दी भावपूर्ण विदाई

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ। थाना क्षेत्र बन्थरा की पुलिस चौकी हरौनी के चौकी प्रभारी श्याम जी मिश्रा का स्थानांतरण होने के बाद क्षेत्र वासियों सहयोगी स्टॉफ की तरफ से विदाई समारोह का आयोजन रविवार को किया गया।
आयोजित समारोह में क्षेत्र वासियों ने चौकी प्रभारी को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्हें किसी ने भगवान का चित्र तो किसी ने अन्य उपहार भेंट किया।
लगभग ग्यारह माह के सबसे लम्बे समय तक रहने वाले पहले चौकी प्रभारी बेहद मृदल भाषा सौम्य स्वभाव के प्रतीक बनकर एक अलग ही छाप छोड़ी। हनुमान जी महाराज के सेवक चौकी ने चौकी परिसर में हनुमान जी का भव्य मंदिर निर्माण कर एक अलख जगाई। लोगों में यही चर्चा थी कि चौकी प्रभारी का स्वभाव बहुत ही मधुर रहा। पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी कार्यशैली में था। चौकी पर हर आने जाने वाले व्यक्ति चाहे वो गरीब हो या अमीर सबका सम्मान करना उनकी एक पहचान थी।
लोग अपने प्रिय चौकी प्रभारी की विदाई में काफी भावुक थे। श्याम जी मिश्रा ने सभी का आभार जताया और कहा कि आप क्षेत्र वासियों ने मुझे जो प्यार स्नेह दिया मैं कभी भूला नहीं सकता और नौकरी में आना जाना लगा रहता है और अगर प्रेम है तो सम्बन्ध हमेशा बने रहते हैं। विदाई समारोह में सैकड़ों क्षेत्रवासी सहित बन्थरा इन्स्पेक्टर राना राम सिंह व समस्त बन्थरा पुलिस के दरोगा व सिपाही भी मौजूद रहे।



