शंकरी सिंह ने बनी में छात्रों को बांटी साइकिल

शंकरी सिंह ने बनी में छात्रों को बांटी साइकिल
समग्र चेतना / अर्जुन सिंह
बन्थरा लखनऊ। प्रदेशभर में जहाँ सरकार द्वारा हजारों की संख्या में प्राथमिक विद्यालयों में कम छात्र आवक पर पूर्णरूप से बन्द कर दिया गया, वहाँ के विद्यार्थियों को नजदीकी विद्यालय में दाखिला दिये जाने से अधिक दूरी होने के कारण छात्र अपनी पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर भी हो गये। वहीं प्रा०वि० में पढ़े-लिखे पूर्व छात्र शिव शंकर सिंह शंकरी की जब तिरक्षी नजर विद्यालय पर पड़ी तो भावविभोर होकर विद्यालय की साज-सज्जा व मेधावी विधार्थियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया।
प्रा०वि० बनी, बन्थरा में सोमवार को विद्यालय के शुभचिन्तक व पूर्व छात्र शिवशंकर सिंह शंकरी ने विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्रों का चयन कराकर, 05 वीं कक्षा से सोमेन बर्मन, अर्पित कश्यप, सौम्या सिंह एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बनी से अवी कश्यप, महक व सौम्या कश्यप को साईकिलें भेंट कर,उन्हें सम्मान सहित प्रोत्साहित किये जाने पर बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर देखने को मिली।
शंकरी सिंह ने छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उत्साहित करते हुए कहा कि नियमित रुप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने,कड़ी मेहनत करके उच्चतम अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करने पर प्रत्येक वर्ष कक्षा 5 व 8 में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को साईकिलें प्रदान करते हुए परम्परा की मर्यादा को बनाये रखेंगे। विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए बताया कि स्वयं इसी विद्यालय से प्राइमरी शिक्षा ग्रहण किया है।
विद्यालय के प्रति अपने स्नेहिल व भावनात्मक जुड़ाव को और अधिक मजबूती बनाये रखकर विद्यालय की कमियों को पूर्ण करने का आश्वासन शिक्षिकाओं को दिया। सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की स्वर्णिम कामना किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रमेश गुप्ता व पूर्व प्रधान राकेश सिंह की गरिमामयी उपस्थित बनी रही।




