भाकियू संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश एवं संकल्प दल के नए कार्यालय का हुआ उद्घाटन

समग्र चेतना/ राहुल तिवारीलखनऊ। सरोजनीनगर के ग्राम सभा लोनहा में भाकियू संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश एवं संकल्प दल के नवीन कार्यालय का उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम में सैकड़ों युवा, किसान, प्रबुद्धजन एवं मातृशक्ति ने भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन-हवन कर भण्डारे के प्रसाद को ग्रहण किया।
बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर गहन चिंतन किया गया। बैठक में एक स्वर से यह मत व्यक्त किया गया कि वर्तमान राज्य व केंद्र सरकार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य नहीं कर रही है और विपक्ष भी जनहित के मुद्दों से विमुख है।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:
जनहित की समस्याओं को प्रभावी रूप से सरकार व शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए संकल्प दल’की स्थापना की गई।
सर्वसम्मति से दल के संरक्षक कृष्ण कुमार (बाबू मिश्रा) जी* द्वारा सूर्यभान शांडिल्य को *संकल्प दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। एक माह के भीतर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।
बैठक में यह भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि संकल्प दल का राष्ट्रीय ध्वज कैसा होगा, दल के राष्ट्रीय महापुरुष कौन-कौन होंगे, तथा नौजवानों, किसानों, छात्रों, मातृशक्ति के लिए और देश की विदेश नीति एवं आर्थिक नीति क्या होगी, इस पर विस्तृत चिंतन के लिए एक विशेष समिति (कमेटी) का गठन किया जाएगा। यह समिति शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर अंतिम निर्णय लेगी।
कार्यक्रम में किसान, युवा, प्रबुद्धजन एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



