Uncategorizedउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊसमग्र समाचार

घर से बाइक पर दोस्त के साथ निकलें युवक का 300 मीटर दूर मिला शव

मौके पर पहुंचे एसपी ने की जांच पड़ताल

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। थाना बिजनौर के अर्न्तगत रहीमाबाद गाँव में हुई ह्दय विदारक घटना से जहाँ परिवार में मातम छा गया वहीं गाँव में मायूसी पसर गयी।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रहीमाबाद निवासी मेड़ीलाल का 25 वर्षीय विवाहित पुत्र सचिन यादव उर्फ राजा सोमवार को सॉयकालीन ग्राम निवासी अपने मित्र बिरजू रावत के साथ घर से अपनी मोटर साईकिल यूपी 32 क्यूजे 6964 लेकर गया था । सचिन रात्रि में घर वापस नहीं आया, उसके पास मोबाईल फोन न होने के कारण रात्रि में कहाँ है जानकारी घरवालों को नहीं मिल पायी।

पीड़ित के घर से 300 मी० पर रहने वाले रमेश यादव के मकान की बाउड्रीवॉल से अचेतावस्था में सटा बैठा होने की सुबह 05 बजे सूचना मिलते ही जाकर देखा तो सचिन को मृत अवस्था में पाया। तभी परिवारिक व ग्रामवासी इकट्ठा होकर कपिल गौतम प्रभारी निरीक्षक को सूचना दी गयी, मौके पर प्रभारी निरीक्षक चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा भी दल बल के साथ पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की जाँच पड़ताल शुरु कर दिया ।

विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ कि सचिन की मोटर साइकिल को बिरजू व सचिन ने ले जाकर परेशानी बताकर,भक्ती खेड़ा निवासी महेश रावत के पास 10 हजार रुपये में गिरवीं रख कर,रुपये लेकर वापस लौटकर रात्रि में एक साथ रहे। सचिन के शरीर में अन्दरूनी चोटे व दोनों पैर के तलवों में विद्युत करन्ट से जलने का निशान देखकर प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को ठिकाने लगाया जाना प्रतीत हो रहा था।

सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णा नगर अभिषेक प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल व उसके आसपास गहनता से जाँच करने के पश्चात स्थानीय पुलिस को अतिशीघ्र जाँच कर दोषियों को हिरासत में लेने के निर्देश दिये, व फोरेसिंक टीम बुलाकर जाँच करायी ।

पुलिस द्वारा एंबूलेश मंगाकर सचिन को सीएचसी सरोजनीनगर ले जाया गया जहाँ डाक्टरों ने मृत घोषित करने पर, शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया गया, देर शाम शव के आने पर परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया गया। गाँव में शान्ति व्यवस्था कायम है।

Related Articles

Back to top button
Close