उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊसमग्र समाचार

35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। 35वीं वाहिनी पीएसी, महानगर लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आलोक सिंह, पुलिस महानिदेशक पीएसी रहे।

कार्यक्रम में पूर्व डीजीपी बृजलाल राज्यसभा सांसद,बीजेपी, प्रकाश डी, पुलिस महानिदेशक रेलवे/जीआरपी, डॉo रामकृष्ण स्वर्णकार, अपर पुलिस महानिदेशक, पॉवर कॉरपोरेशन डॉ. प्रीतिंदर सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मध्य जोन, लखनऊ, किरीट राठोड़, पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी लखनऊ अनुभाग लखनऊ, मोहम्मद इमरान पुलिस उप महानिरीक्षक, भवन/कल्याण तथा अमित कुमार, सेनानायक, 35वीं वाहिनी पीएसी व डॉo सूर्य कुमार शुक्ल सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, अधिकारी/ कर्मचारीगण एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

जन्माष्टमी के अवसर पर वाहिनी परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनोहारी झांकी सजाई गई। कार्यक्रम के दौरान भजन, कीर्तन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं एवं उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण स्मरण किया।

कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की प्रतीक्षा में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के उपरांत विधि-विधान से पूजन एवं आरती की गई तथा उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों—धर्म, कर्तव्य, सत्य एवं कर्मयोग—को अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान वाहिनी परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

Related Articles

Back to top button
Close