उत्तर प्रदेशलखनऊ

28वीं अन्तरवाहिनी पीएसी मध्य जोन द्वारा एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन

28वीं अन्तरवाहिनी पीएसी मध्य जोन द्वारा एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन

पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी द्वारा उद्घाटन

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। जनपद में 28वीं अन्तर वाहिनी पी.ए.सी मध्य जोन द्वारा एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता-2026, शहीद चन्द्रशेखर आजाद क्रीड़ा संकुल,सिंथेटिक स्टेडियम 35वीं वाहिनी पी.ए.सी. महानगर, लखनऊ में बुधवार को समय 10.30 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन किरीट राठौड़,आई.पी.एस पुलिस उप महानिरीक्षक, पीएसी लखनऊ अनुभाग द्वारा किया जाएगा ।
अमित कुमार आईपीएस,सेनानायक 35वीं वाहिनी,पीएसी लखनऊ के अनुसार एथलेटिक्स व साइकिलिंग प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ, बुधवार को प्रातःकाल 10.00 बजे प्रतिभाग करने वाली सभी टीमें एकत्रित होने के उपरान्त, मुख्य अतिथि के आगमन पर मार्च पास्ट होने के उपरान्त, प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले पुलिस अधिकारियों के लिए ड्रेस कोड सफेद शर्ट, ट्राउजर्स ग्रे/सफेद व काला जूता तथा मोजा सफेद/काला पहन कर आने की अनिवार्यता निर्धारित की गयी है।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ० प्रीतिन्दर सिंह,आईपीएस, पुलिस महानिरीक्षक पी.ए.सी, मध्य जोन लखनऊ द्वारा पुरुष्कार वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन शुक्रवार को 4.30 से 5.45 बजे के मध्य कार्यक्रम स्थल पर किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Close