उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यलखनऊसमग्र समाचार

सरोजनीनगर के पहाड़पुर गांव में सचिव द्वारा इन्टरलाकिंग लगवाने में भी किया गया भ्रष्टाचार

सचिव से लेनदेन बगैर नहीं बनते रास्ते

मामला सरोजनीनगर के पहाड़पुर गांव का

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ । प्रदेश सरकार के संत मुखिया जीरो टालरेंश सहित भ्रष्टाचार मुक्त शासन या कार्मिकों का बखान करें, परन्तु जमीनी हकीकत कुछ और ही बयाँ करती है। सरोजनीनगर के ग्राम पंचायत सचिवों का न तो सरकार की नीतियों से डर है और न ही शासन के उच्चाधिकार उच्चाधिकारियों से आकंठ भ्रष्टाचार में डूब कर डरते है। निरंकुस सचिव गाँवों में रास्ता बनवाने हेतु कमीशन के तौर पर ग्रामीणों से धन ऐंठ कर ही उनके द्वारा बताये गये रास्तों पर इन्टरलाकिंग का कार्य सम्पादित कराते हैं।


बन्थरा क्षेत्र अर्न्तगत पहाणपुर निवासी अखिलेश सिंह ने पंचायती राज विभाग में दिये गये शिकायती पत्र में पहाणपुर के सचिव अरविद साहू द्वारा सड़क बनवाने के नाम पर की जा रही अवैध वसूली का आरोप लगाया है ।

अखिलेश सिहं के अनुसार बलराम के घर से टयूबवेल तक 100 मी० कच्चे रास्ते में इन्टरलाकिंग कार्य कराये जाने के सम्बन्ध में सचिव से बात की तो रुपयों की माँग रखी जिस पर फोन पे के माध्यम से विभिन्न तारीखों में लगभग 80 हजार रुपये लेने के बाद भी इन्टरलाकिंग कार्य नहीं हो पा रहा है। निर्माण कार्य कराये जाने की जानकारी लेने पर कोई जवाब न देकर टालमटौल कर रहे हैं।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close