उत्तर प्रदेशलखनऊ

अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, पत्नी घायल

लखनऊ। सड़क हादसे में 56 वर्षीय अधेड़ की हुई मौत। बताया जाता है मंगलवार की तड़के 4:30 बजे एक अधेड़ अपनी निजी मोटरसाइकिल से बंथरा कस्बे की ओर जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी सूचना राहगीरों ने बंथरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि बंथरा क्षेत्र के दादूपुर निवासी अशोक कुमार सिंह पुत्र कन्हैया बक्स सिंह उम्र लगभग 56 वर्ष है।

मृतक अशोक कुमार सिंह अपनी पत्नी के साथ बंथरा कस्बे की ओर जा रहे थे। तभी इस हादसे में मौत के शिकार हो गए। म्रतक अशोक की पत्नी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नजदीकी अस्पताल भेज दिया है। इलाज जारी हैहालत गंभीर है। वही इस मामले को लेकर बंथरा प्रभारी अजय कुमार सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि मृतक अशोक कुमार सिंह के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है जानकारी मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
Close