ग्राम सभा गोदौली में आयोजित हुआ संवाद एवं लाभार्थी सम्मान समारोह

आमजनमानस ने ली वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ
कार्यक्रम को जल शक्ति मंत्री व सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह ने किया सम्बोधित
समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ| विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गुरूवार को सरोजनीनगर के ग्राम पंचायत गोंदौली में आयोजित संवाद एवं लाभार्थी सम्मान समारोह में जल शक्ति मंत्री मा० स्वतंत्र देव सिंह एवं सरोजनीनगर से भाजपा विधायक विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के संग सम्मिलित होने, विकसित भारत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया इसके साथ ही विधायक द्वारा लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व विधायक राजेश्वर सिंह ने गोंदौली में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 2.23 करोड़ की लागत से नवनिर्मित पानी की टंकी व परियोजना के अन्य कार्यों का अवलोकन व स्थलीय निरीक्षण भी किया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस ने भारत को आत्मनिर्भर व 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने तथा गुलामी के हर अंश से मुक्ति और नागरिक कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करने की शपथ ली।
कार्यक्रम में भाजपा को वरिष्ठ नेता शिव शंकर सिंह शंकरी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश सिंह चौहान, गौ सेवा परिषद के अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ” रिंकू, मंडल अध्यक्ष खुशहाल गंज शिव बख्श सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता कुंवर राजेन्द्र सिंह राजू, जिला प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह पिंकू, ग्राम प्रधान नीरज साहू प्रधान संघ अध्यक्ष श्रवण कुमार रावत, किसान नेता शिव कुमार सिंह चौहान ” चच्चू,विनय दीक्षित, क्षेपंस अंचल गौतम, गंगा राम भारती, आशु शुक्ला, सुभाष पासी सरोजनीनगर ब्लॉक से खंड विकास अधिकारी
नीति श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत कौशल कुमार एवं संगठन के तमाम पदाधिकारी गणमान्य जन एवं विभिन्न योजनाओ के लाभार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी सम्मिलित रहे । इसके अलावा जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्राम पंचायत ऐन व सादुल्ला नगर में बन रही पानी की टंकी का भी निरीक्षण किया|