पांच दबंग अज्ञात लोगों ने होटल संचालक पर जबरन लड़की बुलाने का बनाया दबाव

संचालक के साथ अभद्रता कर गाली गलौज हुआ जान से मारने की धमकी देने का आरोप खुद को पुलिसकर्मी बात कर अवैध वसूली करने का भी आप
समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र के एक होटल संचालक ने पांच अज्ञात लोगों पर जबरन लड़की बुलाने का दबाव बनाने के साथ गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि कार से पहुंचे सभी आरोपी नशे में धुत थे और खुद को पुलिसकर्मी बताकर अवैध वसूली करने का भी प्रयास किया। बंथरा बाजार निवासी सौरभ गुप्ता के मुताबिक बीती 25 अक्टूबर को उसके सीआर ग्रैंड होटल में एक कार से नशे में धुत पहुंचे 5 अज्ञात लोग जबरन लड़की बुलाने का दबाव बनाने लगे। होटल संचालक ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि पाँचो व्यक्ति खुद को पुलिस कर्मी बता रहे थे और उन्होंने अवैध वसूली करने की भी कोशिश की। होटल संचालक सौरभ का कहना है कि इस घटना की सारी रिकॉर्डिंग होटल के कैमरे में कैद है। फिलहाल पीड़ित की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।




