डॉ. मानसिंह यादव की जीत पर सपाइयों ने मनाया जश्न: आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर व पूर्व एमएलसी तिलक चंद्र अहिरवार की रणनीति का दिखा असर ,,,
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के डॉ. मानसिंह यादव की ऐतिहासिक विजय पर जालौन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। समाजवादी पार्टी नगर इकाई के तत्वावधान में महात्मा गांधी स्मारक बस स्टैंड पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर और पूर्व एमएलसी तिलक चंद्र अहिरवार की जोड़ी की कुशल रणनीति का परिणाम है। विपक्षी दल का प्रत्याशी जालौन जनपद का स्थानीय निवासी होने के बावजूद अपने ही गृह क्षेत्र में बुरी तरह पराजित हुआ; इस जीत का पूरा श्रेय दीपराज गुर्जर और तिलक चंद्र अहिरवार की मजबूत रणनीति को जाता है।
कार्यक्रम में यह चर्चा भी रही कि चुनाव में जहां समाजवादी पार्टी का एक-एक निष्ठावान कार्यकर्ता दिन-रात जमीन पर जुटा रहा, वहीं कुछ बड़े नेता केवल खानापूर्ति करते ही नजर आए। जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर और पूर्व एमएलसी तिलक चंद्र अहिरवार ने इसे आगामी सत्ता परिवर्तन की स्पष्ट शुरुआत बताया।
इस दौरान नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी, चंद्र प्रकाश थोपन यादव, सुरेशराव डेंगरे, बारे कक्का, रमाकांत निरंजन, लल्लू भैया विश्वकर्मा, सरताज वारसी, विनय श्रीवास्तव, नरसिंह यादव, गजराज कुशवाहा, संतराम कुशवाहा, कल्लू महाराज उरगांव, नीलू राजा हरदोई, अनिल प्रजापति, अनुराग यादव, सोमिल याज्ञिक, निशांत पाठक, राजू यादव, अनस अहमद, अमर सोनी, कमलेश यादव, , जाकिर सिद्दीकी, राहुल यादव, शौकीन राइन और सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



