उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

15 दिन बाद दूल्हा बनने वाले युवक का मिला शव

घर में मचा कोहराम, मातम में बदली खुशियां
थाना हरगांव क्षेत्र की सनसनीखेज वारदात
13 जून को होनी थी शादी, हरियाणा से घर लौटा मृतक
हरगांव-सीतापुर। परिजनों को क्या पता था कि जिस महेन्द्र यादव के सिर पर 15 दिनों के बाद में दूल्हा का सेहरा सजना है वह मौत के मुंह में समा जाएगा। जी हां हम बात कर रहे है उस घटना की जो हरगांव थाना क्षेत्र में आज घटित हुई है। थाना क्षेत्र में आज एस वक्त हड़कंप मच गया जब भटपुरवा गांव के बाहर बाग में एक पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ पाया गया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पता किया तो मालूम हुआ कि यह शव महेन्द्र यादव का है जिसकी 13 जून को शादी थी।
मृतक महेंद्र यादव उम्र लगभग 22 पुत्र रामलोटन यादव निवासी भटपुरवा थाना क्षेत्र हरगांव 26 मई 2023 से लापता था।

हरगांव थाना मे गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज थी। उसका शव आज महुवा बाग मे आम के पेड़ सेलटकता हुआ पाया गया। आज सुबह लगभग छह बजे खेतो में गन्ना गोड़ने जा रहे लोगो ने शव लटकता देखा तो किसी ने परिजन व पुलिस को सूचित कर दिया। बताया जाता है कि महेन्द्र यादव हरियाणा मे प्राइवेट फैक्ट्री मे काम करता था। शादी तय होने के कारण अपने घर भटपुरवा आया था। मृतक के साथ उसका भाई मुनेन्दर भी कार्य करता था। मृतक का अभी एक हफ्ते पूर्व तिलक हुआ था व शादी 13 जून को होनी थी।

घर परिवार मे खुशी का माहौल था। इस घटना से परिवार में ब्रजपात हो गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पाकर हरगांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। साथ ही घटनास्थल पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सुशील कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचकर थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए। विधि प्रयोग शाला की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना की सूचना पर इमलिया सुलतानपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार व रामकोट थानाध्यक्ष सजीव कुशवाहा भी घटनास्थल पर मय पुलिस बल मौजूद गए। सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह के समक्ष शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेजा गया। इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक हरगांव भानुप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है अभी अज्ञात मे दी गई है जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

Related Articles

Back to top button
Close