उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

लाल सिंह राठौर बने क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय मंत्री

राहुल तिवारी

लखनऊ। क्षत्रिय महासभा के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बुधवार को बन्थरा गाँव निवासी समाज सेवी सूर्य बख्श सिंह उर्फ लाल सिंह राठौर को क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि क्षत्रिय महासभा से लगातार लोग पूरे देश से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाल सिंह राठौर ने संघठन के प्रदेश अध्यक्ष के रूप सराहनीय कार्य किया है उन्ही के नेतृत्व में संघठन उत्तर प्रदेश में काफी मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि लाल सिंह काफी सरल ह्रदय के व्यक्ति हैं और जो भी व्यक्ति उनके पास मदद के लिए आता है वह उसकी बिना किसी भेदभाव के मदद करते हैं।

उनकी साफ सुथरी और लोकप्रिय छवि को देखते हुए संघठन ने और बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी आशा है कि लाल सिंह इस पद की जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाएंगे। लाल सिंह के मनोयन पर क्षत्रिय महासभा के सभी पदाधिकारियों में खुशी है साथ ही सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
Close