बेमौसम हुई बरसात में किसानों की मदद के लिए आगे आये किसान नेता शिव कुमार सिंह चौहान

खुद मदद करने के बाद दिलाया सरकार से भी मदद दिलाने का भरोसा
राहुल तिवारी
लखनऊ। किसान नेता व गरीबों मजदूरों के लिए हमेशा समर्पित रहने वाले पिपरसंड गाँव के निवासी शिव कुमार सिंह चौहान ने बे मौसम हुई हुई बरसात के बाद गरीब किसानों की मदद करने का कार्य किया और उन्हें हर सम्भव मदद दिलाने का भी भरोसा दिलाया।
सरोजनीनगर विधानसभा में बुजुर्ग होने के नाते पितामह के रूप में जाने वाले शिव कुमार सिंह चौहान जिनका सम्मान स्वयं बडे़ बडे़ राजनेताओ के अलावा स्वयं सरोजनीनगर विधानसभा से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह भी करते हैं।
शिव कुमार सिंह चौहान हमेशा अपने गाँव के गरीबों के लिए हमेशा तन मन धन से समर्पित रहने के साथ उनकी सेवा भी करते हैं। बता दे शिव कुमार सिंह चौहान चच्चू ने हमेशा भ्रष्टाचार के लिए जंग लड़ीं और उसमें विजय भी हासिल की है। अच्छे अच्छे भ्रष्टाचारियों ने शिव कुमार सिंह चौहान के आगे घुटने टेक दिए अभी हाल में ही बरसात के दिनों में पिपरसंड गाँव के कुछ गरीबों के घर गिर गये थे शिव कुमार सिंह चौहान ने इन सभी की आर्थिक रूप से मदद भी की और इन्हें सरकार से भी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।




