उत्तर प्रदेशपंजाबब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनलखनऊसमग्र समाचार
ब्लॉक प्रमुख के आवास पर हुआ माता का भव्य जागरण

- बीजेपी नेताओं व मंत्रियों के साथ सैकड़ों भक्तो ने भी लिया माता के भजनों का आनंद
राहुल तिवारी
लखनऊ। महानवमी के पर राजधानी में जहाँ जगह जगह माँ शेरावाली के भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमे माता के भजनों को सुनकर भक्त भी मस्त हो गए।
मोहनलालगंज लखनऊ के ब्लॉक प्रमुख व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ला ” विन्धेश्वरी के खुरूमनगर आवास पर मां विन्ध्यवासिनी माता का भव्य जागरण हर वर्ष की भांति इस बार भी आयोजित किया गया। इस जागरण में भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी समेत तमाम सरकार के मंत्री भी शामिल हुए और माता रानी के जागरण का आनंद लिया।
वहीं श्रोता भी मां के जागरण को सुनकर भक्तिरस से सराबोर हो गये। माता के इस जागरण में भव्य झांकी का भी आयोजन किया गया। ओम प्रकाश शुक्ला ” विन्धेश्वरी ने बताया कि इसके बाद 8 अक्टूबर को विन्ध्याचल में भी भव्य जागरण का आयोजन किया गया है।



