उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

कलयुग में दान धर्म और दया का ध्यान रखे हर मनुष्य : स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य

कलयुग में दान धर्म और दया का ध्यान रखे हर मनुष्य : स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य

श्री झाड़ेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित 11 दिवसी रुद्र महायज्ञ एवं संत समागम

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। सरोजनी नगर क्षेत्र के हरौनी स्थित प्राचीन श्री झाड़ेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में चल रही 11 दिवसी रुद्र महायज्ञ में अयोध्या धाम से पहुंचे दशरथ महल के महंत बिंदु गद्याचार्य श्री स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य जी महाराज का सभी भक्तों ने जोरदार स्वागत किया। वही कार्यक्रम के सह आयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह चौहान ने गुरु जी को माला पहनकर उनका स्वागत किया।

राजेश सिंह चौहान के साथ लखनऊ भाजपा संगठन के जिला प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह पिंकू व चंद्र सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे। महाराज जी ने श्रोताओं को बताया की कलयुग में मनुष्य को दान धर्म और दया करना चाहिए यही सबसे बड़ा मोच का साधन है महाराज जी ने बताया कि कलयुग केवल नाम अधारा सुमिर सुमिर नर उतरे पर कलयुग में भगवान नाम लेने मात्र से ही मनुष्य का कल्याण संभव है महाराज जी के दर्शन के लिए गांव से तमाम लोग पहुंचे और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button
Close