उत्तर प्रदेशलखनऊ

महिला दिवस पर आयोजित हुई सपा महिला सभा की बैठक

नेताओं ने किया महिलाओं का उत्साह वर्धन
समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ | समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय 6, लाजपत राय भवन, कैसरबाग, लखनऊ पर महिला दिवस के अवसर पर समाजवादी महिला सभा की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव ने की। बैठक में महिलाओं का उत्साहवर्धन करने हेतु जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान एवं जिला उपाध्यक्ष टी0बी0 सिंह मौजूद रहे। बैठक का संचालन महिला सभा जिला सचिव लक्ष्मी यादव ने किया।

  बैठक को सम्बोधित करते हुए महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव ने कहा कि मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देषानुसार प्रदेश में 27 जनवरी 2025 से चल रहे पी0डी0ए0 पंचायत कार्यक्रमों को जोनवार जारी रखकर अधिक से अधिक महिलाओं की सहभागिता होना सुनिश्चित कर पी0डी0ए0 पंचायत कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर व  गांव-गांव पहुचांया जाये। साथ ही अपनी-अपनी विधानसभाओं में नये मतदाताओं को जोड़ने एवं गलत नामों को कटवाये जायें। अप्रैल माह में सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले ‘‘पी0डी0ए0 महिला सम्मेलन’’ को सफल बनाने हेतु उपस्थित सभी महिला पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

महिला सभा की बैठक में मुख्य रूप से महिला सभा जिला उपाध्यक्ष सुषमा निर्मल, ममता रावत, पार्षद ममता रावत, विधानसभा अध्यक्ष मोहनलालगंज सुमन यादव, प्रदेश सचिव महिला सभा ममता यादव, जिला सचिव अनीता यादव, सन्जू देवी, रमावती कनौजिया, नीतू शर्मा, साक्षी, रोशनी, शालिनी, विजय लक्ष्मी, माधुरी यादव, रीता यादव, सुनीता यादव एवं माया विश्वकर्मा के साथ अन्य महिला सभा की पदाधिकारी मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button
Close