उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

35 वीं वाहिनी पीएसी में 74 वीं पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता का आईजी पीएसी ने किया उद्घाटन

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ | 35वीं वाहिनी पीएसी महानगर लखनऊ स्थित शहीद चन्द्रशेखर आजाद क्रीड़ा संकुल में 74वीं उ०प्र० पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर (एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग) प्रतियोगिता-2026 का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री प्रीतिन्दर सिंह (आई०पी०एस०), पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी मध्य जोन एवं सचिव उ०प्र० पुलिस स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड लखनऊ द्वारा किया गया।

इन्द्रधनुषीय छटा बिखेरती हुई रंग-बिरंगी परिधान में बैण्ड की धुन पर मार्च पास्ट के माध्यम से मुख्य अतिथि को मान-प्रणाम प्रदान किया गया। पीएसी पूर्वी जोन, पीएसी मध्य जोन, पीएसी पश्चिमी जोन, आगरा जोन, बरेली जोन, गोरखपुर जोन, कानपुर जोन, लखनऊ जोन, मेरठ जोन प्रयागराज जोन, वाराणसी जोन, रेडियो जोन, जी०आर०पी० जोन सहित कुल 13 जोन के 586 पुरुष खिलाड़ी एवं 222 महिला खिलाड़ी कुल 808 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस अवसर पर श्री अमित कुमार, सह आयोजन सचिव/सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर श्री गोपाल कृष्ण चौधरी, सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ श्री अजय कुमार त्रिपाठी, सहायक सेनानायक, श्री उदयवीर सिंह, सैन्य सहायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ युनुस सलीम एवं सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक श्री वी० के० जोशी, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार मिश्रा तथा सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक श्री रणजीत यादव एवं पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी एवं लखनऊ के खेल प्रेमी भारी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर उ०प्र० पुलिस के उत्कृष्ट खिलाडी श्री अर्जुन देशवाल, पुलिस उपाधीक्षक, सुश्री पारूल चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक, श्री राजकुमार पाल (अर्जुन अवार्ड से सम्मानित), पुलिस उपाधीक्षक एवं सुश्री अस्मिता डे भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close