ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराज्यसमग्र समाचार

गर्लफ्रेंड को लगते हैं झटके, युवाओं की पहली पसंद बनी बजाज चेतक!

लखनऊ। इलेक्ट्रिक स्कूटरों की दुनिया में बजाज चेतक की रफ्तार इन दिनों चर्चा में है। शानदार लुक, मजबूत बनावट और बजाज ब्रांड के भरोसे ने इसे ग्राहकों के बीच खास पहचान दिलाई है। लेकिन चेतक की लोकप्रियता के पीछे एक ऐसा दिलचस्प किस्सा भी सामने आ रहा है, जिसकी चर्चा युवाओं के बीच चटखारे लेकर की जा रही है।

31 दिन में बिक गए 38,376 स्कूटर

बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर ने मई 2026 में बिक्री के मामले में शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान इसकी 38,376 यूनिट्स बिकीं, जबकि मई 2025 में यह आंकड़ा 25,540 यूनिट्स था। अप्रैल 2026 में कंपनी ने चेतक की 34,304 यूनिट्स बेची थीं। सालाना बिक्री में हुई इस बढ़ोतरी ने साबित किया कि इलेक्ट्रिक स्कूटरों के प्रति ग्राहकों का आकर्षण तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी के दोपहिया वाहनों में चेतक दूसरे सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल के रूप में उभरा। इसने बिक्री के मामले में बजाज की कई लोकप्रिय पेट्रोल मोटरसाइकिलों को भी पीछे छोड़ दिया।

स्टाइल और भरोसे का कॉम्बिनेशन

चेतक की लोकप्रियता के पीछे उसका आकर्षक डिजाइन, मजबूत बॉडी, इलेक्ट्रिक होने के कारण अपेक्षाकृत कम परिचालन खर्च और बजाज ब्रांड पर ग्राहकों का भरोसा जैसे कारण अहम हैं। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर शहरी ग्राहकों को एक विकल्प दे रहे हैं। टीवीएस, एथर और अन्य कंपनियों से मिल रही प्रतिस्पर्धा के बावजूद चेतक ने बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। अब देखना यह होगा कि आने वाले महीनों में इसकी बिक्री किस रफ्तार से आगे बढ़ती है।

स्कूटर के झटकों की भी खूब चर्चा!

चेतक की चर्चा केवल उसकी बिक्री और खूबसूरत डिजाइन तक सीमित नहीं है। युवाओं के बीच इसके एक खास अनुभव को लेकर भी खूब मजाकिया बातचीत हो रही है। कुछ युवाओं का कहना है कि स्कूटर चलाते समय अचानक ब्रेक लगाने और एक्सीलेटर खीचने पर झटका महसूस होता है। ऐसी स्थिति में पीछे बैठी सवारी आगे की ओर खिसक सकती है। बस, इसी अनुभव को लेकर युवाओं ने अपने-अपने अंदाज में किस्से गढ़ने शुरू कर दिए हैं। कुछ लोग मजाक में कहते नजर आते हैं कि स्कूटर के झटकों से पीछे बैठी गर्लफ्रेंड करीब आ जाती है। हालांकि, यह युवाओं के बीच चल रही मजाकिया चर्चा है। समग्र चेतना इसको गंभीरता से नही लेता। हालांकि कई एजेंसी के में कार्यरत विशेषज्ञों का मानना है कि यह सेफ्टी फीचर है अगर ब्रेक के साथ एक्सीलीटर बढ़ाते हैं तो गाड़ी झटके लेगी। दरअसल पेट्रोल गाड़ी चलाने वालों की आदत है कि वह क्लच और ब्रेक के साथ गाड़ी कंट्रोल करते हैं। जबकि इलेक्ट्रिक में ब्रेक छोड़कर एक्सीलीटर खीचना पड़ता है। हालांकि बजाज की तरफ से इस विषय पर हमारी जानकारी में कोई बयान नहीं आया है।

फिलहाल, चेतक की चर्चा दो वजहों से है—एक, बिक्री के शानदार आंकड़े और दूसरी, युवाओं के बीच इसके झटकों को लेकर चल रहे मजेदार किस्से। लेकिन सड़क पर स्टाइल दिखाने से ज्यादा जरूरी है सुरक्षित ड्राइविंग। आखिर स्कूटर पर पीछे बैठी सवारी की सुरक्षा भी चालक की जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button
Close