उत्तर प्रदेशलखनऊ

सांसद विधायक को पदाधिकारियों की मृत्यु पर भी सांत्वना देने का नहीं मिलता समय

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ| सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में मृतक संजीव शुक्ला बूथ अध्यक्ष भाजपा बेंती की मृत्यु सड़क दुर्घटना में बीते मार्च में हो गई थी मृत्यु की सूचना पाकर क्षेत्र के जहाँ समस्त ग्राम वासी एवं भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में इकट्ठा होकर अपने नेता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने भारी संख्या में उसके घर पहुंचे। वही पर क्षेत्र के सांसद विधायक जैसे जनप्रतिनिधि न तो मृतक बूथ अध्यक्ष के घर सांत्वना देने नहीं पहुंचे और न ही 7 माह बाद बीते शनिवार को हुए तेहरवीं व शांति पाठ कार्यक्रम में परिवार वालो व अन्य द्वारा दी गई सूचना पर भी अपने मृतक भाजपा पदाधिकारी के घर जाने का समय भी नहीं दे पा रहे हैं।

जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं क्षेत्रीय जनमानस व ग्रामवासियों में अपने जनप्रतिनिधियों के प्रति काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है जनमानस में यह आम धारणा बन चुकी है कि सांसद/ विधायक आम कार्यकर्ता छोटे पदाधिकारियों व गरीब जनता के द्वार पर विषम घटनाओं में पहुंचने का समय ही नहीं मिल पाता है जिससे पार्टी व जनप्रतिनिधियों के प्रति दूषित भावनाएं पनप रही है|

Related Articles

Back to top button
Close