बाढ़ पूर्व तैयारी व बचाव कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण

रेउसा/सीतापुर। बाढ़ पूर्व तैयारी व बचाव कार्य को लेकर हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण विधायक ज्ञान तिवारी ने किया। रामपुर मथुरा ब्लॉक के अखरी में गनेशपुर तटबंध परियोजना 712. 18 लाख के तहत तटबंध कार्यों का जायजा लिया। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचकर तटबंध की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के अभियंताओं को बाढ़ पूर्व तैयारियों को निर्धारित समय से पूर्ण करने को कहा। वहीं बाढ़ के समय मुख्य सड़क के अवरुद्ध रहने की स्थिति में सभी वैकल्पिक मार्गों का चयन कर उसे पूरी तरह से मोटरेबल करने का निर्देश दिया।
विधायक ने कहा कि उन्होंने विधायक बनने के बाद यह वादा किया था कि अपने क्षेत्र को बाढ़ से मुक्ति दिलाएंगे। उन्होंने कहा इन कार्याे में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा विधायक ने कहा कि बाढ़ को लेकर जो रुपया मिला है। वह दोबारा नहीं मिलने वाला है इसलिए अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर कार्य समय पर व गुणवत्ता पूर्वक संपन्न कराएं। उन्होंने कहा उनका प्रयास है बाढ़ का स्थाई समाधान हो लेकिन विभीषिका व आपदा के आगे यह संभव प्रतीत नहीं होता विधायक ने कहा बाढ़ के स्थाई समाधान को लेकर जो भी संभव प्रयास हो उनको अभी से पूरा कर लिया जाए जिससे कि बाढ़ के समय जन व धन ,फसल हानि ना होने पाए। इस अवसर पर विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा कि जो निर्माण कार्य चल रहे हैं उनमें स्थानीय श्रमिकों को ही लगाया जाए इसमें कोई समझौता नहीं होगा । निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश मिश्रा, अधिशासी अभियंता सशीकांत ,लक्ष्मी मौर्य, मनोज सिंह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।