जनसमस्या पर त्वरित कार्रवाई करते हैं एमडी मध्यांचल

जनसमस्या पर त्वरित कार्रवाई करते हैं एमडी मध्यांचल
फोन पर खुरुमपुर पवार हाउस की ट्राली खराब होने की शिकायत तुरंत अफसरों को दिए कार्यवाही के निर्देश
समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ। ऐसा नही कि प्रदेश में सभी अधिकारी बेलगाम हो शायद ऐसा कहना गलत है आज भी प्रदेश में ऐसे आईएएस अफसर है जो जनता की समस्याओं को समझकर त्वरित कार्रवाई कराते हैं। हां हम बात कर रहे हैं संदीप भागिया(आईएएस) प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की जो समस्याओं को निस्तारित करने में जरा भी देर नहीं लगाते हैं।
अमौसी जोन के खुरूमपुर पावर हाउस में लगभग एक माह से ट्राली खराब पड़ी थी जिससे फाल्ट होने पर घंटों विधुत सप्लाई बंद रहती थी लेकिन किसी ने भी सुध नहीं ली हालात यह थे कि लाइन मैनो को फाल्ट ढूंढने में घंटों मशक्कत करनी पड़ती थी।
गुरूवार को इसकी जानकारी फोन पर एमडी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को दी गई तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से ट्राली को बनवाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया और शाम को ट्राली बन गई। जिससे लाइन मैनो को भी आराम हो गई।
अब फाल्ट मिलने में भी समय नहीं लगेगा और विधुत सप्लाई भी पहले से काफी बेहतर हो गई है। अगर ऐसे ही सभी अधिकारी काम करने लगे तो शायद जनता को मुसीबत नहीं झेलनी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश में बैठे आईएएस अफसरों को एमडी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से सीख लेनी चाहिए कि काम कैसे किए जाते हैं।




