निर्माणाधीन बाढ़ परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें: स्वतंत्र देव

बाढ़ परियोजनाओं के संबंध में जल शक्ति मंत्री ने की समीक्षा बैठक
रेउसा/सीतापुर। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सेवता विधानसभा में बाढ़ पूर्व तैयारियों एवं प्रदेश में संचालित बाढ़ परियोजनाओं के सम्बंध में समीक्षा बैठक कर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि बाढ़ से बचाव हेतु समस्त तैयारियाँ प्रत्येक दशा में 15 जून तक पूर्ण कर लें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परिश्रम की पराकाष्ठा पर जाकर कार्य करें।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन बाढ़ परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करा लें। जलशक्ति मंत्री मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारियों के विभिन्न बिंदुओं (जनपदों में स्टीयरिंग ग्रूप की बैठक, बाढ़ नियंत्रण कक्ष, बेतार केंद्र, तटबंधों के मरम्मत कार्य, अतिसंवेदनशील, संवेदनशील स्थलों का चिन्हीकरण एवं सम्भावित बाढ़ परियोजनाओं को मानसून पूर्व पूर्ण किए जाने एवं कार्यस्थलों पर कैमरों की क्रियाशीलता) पर गहन समीक्षा की।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए पूर्ण कराएँ। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बैठक के दौरान यह भी कहा कि बाढ़ से बचाव हेतु बाढ़ की दृष्टि से अतिसंवेदनशील तथा संवेदनशील जनपदों का विशेष ध्यान दें तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा करने तथा बाढ़ से पूर्व की तैयारियों के सम्बंध में नियमित रूप से साप्ताहिक बैठक आयोजित करें। बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील जनपदों में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय करते हुए सम्बंधित के खिलालाफ कर्रवाई की जाएगी।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने निर्देश दिया कि ड्रेजिंग एवं चौनलाइजेशन के कार्य समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही ड्रेनों की सफाई के कार्य भी समय से पूर्ण करा लें। विधायक ज्ञान तिवारी ने मंत्री को अपनी विधानसभा में बाहर की संपूर्ण स्थिति से अवगत कराया विधायक ने कहा बाबर का स्थाई समाधान होना चाहिए। जहां पर योजनाओं की जरूरत है उन्हें मंजूरी मिली। इसके साथ ही विधायक ने गुस्सा क्षेत्र में सिंचाई विभाग का एक गेस्ट हाउस भी बनाने का आग्रह मंत्री से किया। जिस पर मंत्री ने सहमति दे दी।
विधायक ने बिंदुओं पर योजनाओं को लेकर मंत्री से विस्तार के साथ चर्चा की। बाढ़ पीड़ितों व किसानों की समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। रामपुर मथुरा क्षेत्र के गोबर दहिया नदी के बंदे पर रेगुलेटर बनाए जाने की मांग मंत्री के समक्ष रखी एवं कन्हाई घाट पुल की परियोजना को शीघ्र पूरा करने को कहा। इससे पूर्व मंत्री व विधायक ने गोलोक कोडर के ग्राम पासिंनपुरवा में परियोजना को देखा यहां बोरियों में कम बालू मिलने पर नाराजगी जताई। परियोजना में हो रहे काम की अपने सामने फीते से नाप कराई चौपाल के दौरान मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उनको मोदी योगी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया मंत्री ने कहा बाढ़ के दौरान कोई घर न कटे जन पशु हानि न हो फसलों का नुकसान न हो यह सरकार की प्राथमिकता है।
विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा उनके क्षेत्र में बाढ़ परियोजनाओं पर काफी काम हुआ है और काम की जरूरत है। उन्होंने मंत्री के समक्ष बाढ़ क्षेत्र की कई अन्य समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। अफसरों ने मंत्री व विधायक को आश्वस्त किया कि आपके द्वारा दिये गये निर्देशो को अच्छरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा।