उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

बीजेपी जिला कार्यालय पर हवन पूजन कर बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

बीजेपी जिला कार्यालय पर हवन पूजन कर बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष बिनय प्रताप सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

समग्र चेतना
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की के जन्म दिवस के अवसर पर उनके लाइव संबोधन को सुनने के लिए रविवार को बिजनौर स्थिति ओबीसी ज़िला कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह समेत तमाम बीजेपी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे।

इस स्वर पर भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष बिनय प्रताप सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत भी किया। सरोजनी नगर मंडल में भवन पूजन कर पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर धरमपाल, प्रदेश मन्त्री संगठन किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, ज़िला अध्यक्ष लखनऊ विनय प्रताप सिंह, ज़िला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, संजय लोधी, ज़िला अध्यक्ष युवा मोर्चा धीरू पाण्डे, मंडल अध्यक्ष सरोजनीनगर मुकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष अर्जुनगंज राजकुमार रोहित के साथ रामचन्द्र सिंह ज़िला उपाध्यक्ष, जिला प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह पिंकू के साथ भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close