उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यलखनऊसमग्र समाचार

अब हांथ से उखड़ने लगी PWD की सड़क

40 लाख की लागत से बनी सड़क में भ्रष्टाचार

किसान यूनियन ने जांच करवा कर ठेकेदार और जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की मांग

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहें हैं जो विकास कार्यों में भ्रष्टाचार कर सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं।

सरोजनीनगर विधानसभा में ग्राम पिपरसंड से गुलालखेड़ा तक बन रही डामर रोड मानक विपरीत बनाई जा रही है। जो रोड बनने के कुछ घंटों बाद ही हाथ से उखड़ने लगी यह भ्रष्टाचार पीडब्लूडी के ठेकेदार द्वारा किया गया है। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य भान विश्वकर्मा ने कहा इस मामले की जांच कर ठेकेदार के ऊपर कार्यवाही की जाये।

इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता दीपक सिंह द्वारा न तो नारायनपुर फतेहगंज मार्गं पर पटरियों का अतिक्रमण हटवाया गया है और न ही साफ सफाई ही करवाई जा रही है। अवर अभियंता दीपक सिंह इस क्षेत्र मे काफी लम्बे समय से जमा हुआ है। रोड़ किनारे पटरीयो की साफ सफाई न करवाए जाने से लगातार सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close