सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजित

चित्र परिचय-यज्ञोपवीत में मौजूद लोग।
सीतापुर। राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का भव्य आयोजन राजेश्वर भवन निकट सूत गद्दी नैमिष धाम सीतापुर मे बड़े ही धूमधाम से किया गया। उक्त कार्यक्रम में पैतीस बटुकों का उपनयन संस्कार विद्वान् आचार्यों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण व विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया गया। उक्त कार्यक्रम में दिनेश कुमार द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष के संयोजन एवं नैमिष कार्यकारिणी, संरक्षक कपिल देव शास्त्री, श्याम बाबू दीक्षित, महंत बालक राम दास अध्यक्ष एवं सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सहयोग प्रशंसनीय रहा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राम प्रसाद अवस्थी ने सभी बटुकों के अभिवावकों का अभिवादन करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बहन सुमेधा शर्मा सम्प्रेरक रमेश बाबू मिश्रा, शिवशंकर दयाल तिवारी, संजय शर्मा, प्रांतीय संरक्षक मुनींद्र अवस्थी, प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र अग्निहोत्री, महामंत्री पीयूषकांत मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, करुणेश तिवारी, श्रवण कुमार बाजपेई राम नारायण त्रिवेदी, रत्नेश द्विवेदी जिला अध्यक्ष, नरेश मिश्रा, प्रमोद तिवारी, राकेश मिश्र, पंकज मिश्रा, दिलीप शर्मा, अमित अग्निहोत्री, मंधु पाण्डेय, रामसागर पाण्डेय, सतेंद्र कुमार भट्ट, संजय द्विवेदी, जय प्रकाश दीक्षित, राहुल द्विवेदी, संजय दीक्षित, अंजनी मिश्रा, राजेंद्र कुमार वैश्य ब्राह्मण भक्त सहित गणमान्य ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।




