पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: महेंद्र अग्रवाल

पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: महेंद्र अग्रवाल
– बैठक कर दी पत्रकारों को जिम्मेदारी
– उपजा का चुनाव संपन्न
सीतापुर। पत्रकार सभी की आवाज उठाते हैं, आम जनमानस को इंसाफ दिलाते हैं, ऐसे में जाने अनजाने उनके अनेको दुश्मन बन जाते हैं। जो पत्रकारों को परेशान करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। ऐसे में पत्रकारों का साथ देने के लिए उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहम भूमिका निभाती है। पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए उपजा हर वक्त तैयार रहती है। किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न न हो इसके लिए सीतापुर में भी उपजा संगठन तैयार है।
यह बात शहीद लालबाग पार्क स्थित हिंदी सभा में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने कही।
उपजा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि अक्सर यह देखा जाता है कि अधिकारी व बुरे लोगों का गठजोड़ पत्रकारों के आगे मुसीबत खड़ी करता है। पत्रकारों को परेशान करने के प्रयास किए जाते हैं। ऐसे ही मामलों को लेकर उपजा पत्रकारों की लड़ाई लड़ती है।
पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपजा का प्रयास है कि पत्रकार निर्भीकता से अपना काम करें, उनके ऊपर किसी भी तरह का दबाव नहीं आने दिया जाएगा। यदि कहीं किसी पत्रकार का उत्पीड़न होगा, तो उपजा संगठन उसके लिए आंदोलन आदि करने के लिए हर वक्त तैयार है। पत्रकारों को इंसाफ दिलाने के लिए उपजा संगठन संघर्ष करता रहेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संगठन में जिला महामंत्री पद पर डाॅ अशोक यादव को मनोनीत किया गया।
संदीप श्रीवास्तव का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल विश्वकर्मा, अनुराग मिश्र, अभिषेक सिंह, वैभव दीक्षित, अभिमन्यु सिंह, अमरजीत सिंह को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनीत दीक्षित, अवनीश मिश्र, पवन सिंह शिल्पी, मोहम्मद अब्बास को सचिव बनाया गया है। नीरज पांडेय व अरुण मिश्र को विधि सलाहकार घोषित किया गया। पुलकित शर्मा को संगठन सचिव,अमित शुक्ला बबलू को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं स्वतंत्र पत्रकार राहुल मिश्र, एडवोकेट हरीश त्रिपाठी, पत्रकार राजेश मिश्र, अजय विक्रम सिंह को संरक्षक बनाया गया है। वहीं जितेंद्र अवस्थी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। जिला कार्यकारिणी मे ंसदस्य पद पर निर्मल पांडेय, अनवार हुसैन, अर्पित सिंह, अनुज सक्सेना, जीतेंद्र शुक्ला, विनीत पांडेय, गोल्डी शुक्ला, जगमोहन मिश्र, दुर्गेेश शुक्ला, मोनू, राजेश शुक्ला, सुभाष शुक्ला, अरूण अवस्थी को मनोनीत किया गया है।
इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को अखिल भारतीय उघोग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भगवती गुप्ता ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सभी पत्रकारों ने संगठन को मबूत करने पर जोर दिया।




