35वीं वाहिनी पीएसी में निकाली गई भव्य तिरंगा रैली

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ,। स्वतंत्रता दिवस-के पावन अवसर के पूर्व आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को 35वीं वाहिनी पीएसी, महानगर, लखनऊ में सेनानायक श्री अमित कुमार की उपस्थिति में वाहिनी के उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं जवानों द्वारा भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
तिरंगा रैली में सभी प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर पूरे उत्साह एवं जोश के साथ मार्च किया तथा देशभक्ति के नारों एवं गीतों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। रैली के दौरान वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने देश की स्वतंत्रता, एकता एवं अखंडता के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
रैली में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना। सभी अधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की भावना के साथ सहभागिता की। देशभक्ति गीतों एवं नारों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य वाहिनी के कार्मिकों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।
तिरंगा रैली के सफल आयोजन से वाहिनी परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्र गौरव का वातावरण बना रहा। सभी अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल एवं गरिमापूर्ण बनाया।




