अखिलेश कुमार गौतम बने भारतीय किसान मंच के जिला महासचिव

रामकोट-सीतापुर। भारतीय किसान मंच जनपद सीतापुर का विस्तार किया गया। संगठन के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र राज की संस्तुति पर संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी के द्वारा जिला महासचिव की जिम्मेदारी अखिलेश कुमार गौतम को दी गई व खैराबाद ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी विमला को दी गई। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी ने कहा किसी भी पदाधिकारी के साथ व किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जायेगा। किसानों के संघर्ष करने के लिये 24 घंटे तैयार है कोई जुल्म ज्यादती बर्दास्त नहीं की जायेगी।
महासचिव अखिलेश कुमार गौतम ने जिलाध्यक्ष को अश्वासन दिलाते हुये कहा समाज में किसानों व मजदूरों, युवाओं के प्रति संघर्ष करता रहूंगा जो मुझे जिम्मेदारी दी गयी है उसका निष्ठा के साथ संघठन को आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा और हमारे जिले के किसी भी किसानों के साथ कोई जुल्म या अत्याचार हुआ तो बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जाएगा। हम और हमारा संघठन किसानों व मजदूरों, युवाओं के कंधे से कन्धा मिलाकर चलेगा। मनोनयन पर मंडल अध्यक्ष लखनऊ रामलखन राठौर, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष मिश्रिख नसीम खान, महासचिव दिनेश मौर्य, तहसील अध्यक्ष सीतापुर माता प्रसाद, तहसील अध्यक्ष लहरपूर अशोक कुमार, ब्लाक अध्यक्ष लहरपुर छविनाथ, आदि लोगो ने हर्ष ब्यक्त किया।




