उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यलखनऊसमग्र समाचार

पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई कर किया अधमरा, मुकदमा दर्ज

पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई कर किया अधमरा,मुकदमा दर्ज

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

मोहनलालगंज।नगराम थाना क्षेत्र के कुबहरा गांव निवासी रामफेर ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया बीते 22सितम्बर को रात दस बजे के करीब बड़े भाई महेश शौच के लिये खेतो में जा रहे थे तभी पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी रामचन्द्र उर्फ लालता ने अपने बेटो अनूप व सूरजपाल के साथ मिलकर कुल्हाड़ी व लाठी डंडो से हमला कर बड़े भाई को गम्भीर रुप से घायल कर दिया।भाई की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन आनन फानन इलाज के लिये ट्रामा टू लेकर गये‌।

जहां भर्ती कर युवक का इलाज जारी है ओर हालत गम्भीर बनी हुयी है।थाना प्रभारी अजंनी कुमार सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियो पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।

Related Articles

Back to top button
Close