उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यलखनऊसमग्र समाचार

ऋषि का सद्साहित्य व्यक्ति को स्वस्थ, सुखी जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है:उमानन्द शर्मा

ऋषि का सद्साहित्य व्यक्ति को स्वस्थ, सुखी जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है:उमानन्द शर्मा

गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान, महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर में हुई 470वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर, जुनाबगंज, के पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं० श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 470वाँ ऋषि वाङ्मय की स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सावित्री शर्मा ने अपनी पुत्री पार्वती शर्मा के स्वस्थ्य जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु ज्ञानदान के रुप में उपरोक्त संस्थान के पुस्तकालय में यह सम्पूर्ण युगऋषि वाङ्मय साहित्य भेंट किया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं को अखण्ड ज्योति (हिन्दी) पत्रिका भी भेंट की गई। संस्थान के चेयरमैन एवं प्रधानाचार्य को अमृतवाणी कैलेण्डर भेंट किया गया।

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ऋषि का सद्साहित्य व्यक्ति को स्वस्थ, सुखी जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ0 राजीव पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

वाङ्मय साहित्य स्थापना के इस अवसर पर गायत्री ज्ञान मंदिर के प्रतिनिधि उमानंद शर्मा, देवेन्द्र सिंह, सावित्री शर्मा, शशि गंगवार एवं संस्थान के चेयरमैन, प्रधानाचार्य डॉ0 राजीव कुमार पाण्डेय, एनाटॉमी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ0 रमेश कुमार कुमार सिंह, फीजियोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 आशीष जायसवाल, एसोसिएट प्रोफेसर एवं बेसिक प्रिंसिपल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ0 मन्दाकिनी पी. सिंह सहित संस्थान की शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं इत्यादि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close