पीएसी स्टेट बैंड 35वीं वाहिनी की शानदार प्रस्तुति

पीएसी स्टेट बैंड 35वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति
समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अमित कुमार सेनानायक 35वीं वाहिनी के दिशा निर्देशन में यूपी पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति एवं राष्ट्रीयता से प्रेरित मधुर धुनों का मनमोहक वादन की प्रस्तुति की गयी।
उक्त स्टेट बैंड की सुरीली देशभक्ति की मधुर ध्वनि गुंजायमान होने से पार्क में उपस्थित जनमानस में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति समर्पण भावना का दिलों में संचार हुआ। श्रोताओं ने बैंड की मन्त्रमुग्ध प्रस्तुति सुनकर उत्साहित हुए तथा ह्दय से आभार व्यक्त करते हुए सराहना किया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वतन्त्रता दिवस से पूर्व जनमानस को राष्ट्र की स्वतन्त्रता के लिए दिये गये वीर शहीदों के बलिदानों की स्मृति से जोड़ते हुए देशभक्ति व राष्ट्रीय गौरव की प्रेममयी भावनाओं को जागृत कर समज में राष्ट्रीय एकता व कर्तव्यनिष्ठा का संदेश प्रसारित करना रहा है।




