उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यलखनऊसमग्र समाचार

भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन के जिला उपाध्यक्ष बने देवेन्द्र दीक्षित

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

सरोजनीनगर। भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन ( किसान क्रान्ति सरकार) का सरोजनीनगर क्षेत्र में स्थित कल्ली पश्चिम के प्रदेश कार्यालय में जनपदीय पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय किसानों की बैठक में जहाँ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये, वहीं लखनऊ की जनपदीय इकाई में उपाध्यक्ष के पद पर भौकापुर गांव निवासी देवेन्द्र दीक्षित पुत्र श्री अनिल कुमार दीक्षित को युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. ऋषी मिश्रा ने जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में देवेन्द्र दीक्षित द्वारा किसान हितों में किये जा रहे कार्यों एवं उनकी समस्याओं के निराकरण में सदैव सेवा में लगे रहने व संगठन में निष्ठा व किसानों के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन हित में नियुक्त किया गया । संगठन को अपेक्षा है कि ईमानदारी व मेहनत के दम पर किसानों के हक-हुकूक की लड़ाई सदैव लड़ते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
Close