ज्येष्ठ मास के शनिवार को हरौनी के श्री राम जानकी मंदिर में हुआ भव्य भंडारे का आयोजन

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ। बन्थरा के हरौनी बाजार व हरौनी गांव में शनिवार को ज्येष्ठ मास में हनुमान जी व बाबा नीम करौली महाराज जय सीताराम के जयकारों के साथ श्री हनुमान जी महाराज का भंडारा सम्पन्न हुआ। इन भंडारों में सैकड़ों लोगों ने बाबा का प्रसाद लिया। हरौनी बाजार में ददुआ काम्प्लेक्स के मालिक हरौनी निवासी माखन सिंह व समाज सेवी स्व ददुआ फाऊंडेशन के संस्थापक आशीष सिंह द्वारा पूड़ी सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया।
हरौनी गांव में बऊआ बर्फ वालों के द्वारा छोले चावल का प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में सरोजनीनगर विधायक डाक्टर राजेश्वर सिंह के कार्यालय से नेहा सिंह सहित अन्य स्टाफ के लोग भी पहुंचे। भंडारे में नामित पार्षद जयदीप त्रिवेदी व उनकी टीम भी पहुंची|
वही सरोजनीनगर के पिपरसंड गांव में भाजपा नेता शिव कुमार सिंह चौहान व उनके पुत्र कीर्तिवर्मन सिंह द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया इस भंडारे में तमाम भाजपा नेता सहित पूर्व मंत्री स्वाति सिंह भी मौजूद रही|




