द्रौपदी मुर्मू को भारत का 15वां राष्ट्रपति बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व अनुसूचित जनजाति के लोगों में खुशी की लहर

चित्र परिचय-मिठाई खिलाकर बधाई देते जिलाध्यक्ष।
सीतापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भारत की प्रथम अनुसूचित जनजाति वर्ग आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला को भारत का 15वां राष्ट्रपति चुने जाने पर हुसैनगंज में अनुसूचित जनजाति समाज के लोगो के साथ जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने मुंह मीठा कराकर एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाये दी। भाजपा नेतृव का हृदय से आभार एवं धन्यवाद दिया। साथ ही श्यामनाथ मोहल्ले में भी अनुसूचित जनजाति के लोगों को मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी।
जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने श्यामनाथ मोहल्ले में जाकर लोगों से मिले और कहा कि यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि एक साधारण परिवार की महिला व आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला द्रोपदी मुर्मू जी भारत वर्ष की प्रथम नागरिक बनीं हैं। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के हृदय से आभारी हैं। जिला मीडिया प्रभारी पवन ंिसह ने बताया कि इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, इंदू सिंह चौहान, राम जी गिहार, नागेंद्र वाल्मीकि , जितेंद्र मेहरोत्रा, महामंत्री विश्राम सागर राठौर, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनूप विश्वकर्मा, सत्यम सिंह, उत्तम, रामस्वरूप भार्गव, दीपू भार्गव, कामता प्रसाद,मिश्री लाल गिहार, सम्बले गिहार, राज बहादुर गिहार, राम औतार गिहार आदि कार्यकर्ता व समाज के लोग मौजूद रहे।