महिला को शादी का झांसा देकर युवक ने किया यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ,मोहनलालगंज।पीजीआई थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया वो मोहनलालगंज कस्बे में किराये के मकान में रहकर प्राइवेट नौकरी करती है।इस दौरान साथ में नौकरी करने वाले मो०रिहान निवासी भिटहरा,जगसेंडा जनपद बाराबंकी से बातचीत होने लगी जिसके बाद मो०रिहान ने शादी का झांसा देकर दो सालो तक उसका यौन शोषण किया।
इस दौरान शादी की बात करने पर टालमटोल करता रहा।इस दौरान गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भ गिरवा दिया। शादी की बात कही तो धर्मपरिवर्तन करने पर आरोपी ने निकाह किये जाने की बात कही ओर चुपचाप अपने घर चला गया ओर दोबारा लौटकर नही आया जिसके बाद आरोपी मुम्बई चला गया ओर फोन उठाना बंद कर दिया।प्रभारी निरीक्षक रामबाबू सिंह ने बताया पीड़िता की शिकायत पर जांच के बाद आरोपी के विरूद्व यौन शोषण समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी हैं।




