उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

संगठन विस्तार को लेकर श्री राजपूत करणी सेना की हुई बैठक

रोहित सिंह युवा मोर्चा के चुने गए जिला अध्यक्ष

समग्र चेतना

लखनऊ ।बंथरा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गाँव में बुधवार को श्री राजपूत करणी सेना की बैठक संपन्न की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना रहा। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू ,प्रदेश उपाध्यक्ष विकास सिंह, जिला अध्यक्ष लखनऊ उत्तम सिंह, संयोजक अमित सिंह पिंटू ,मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मत से रोहित सिंह पुत्र कप्तान सिंह निवासी नारायणपुर को श्री राजपूत करणी सेवा युवा मोर्चा का लखनऊ जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इसके बाद उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने रोहित को माला पहनकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने बैठक में उपस्थित तमाम क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज सभी जाति वर्ग के लोग जागरुक होकर अपने लिए एकजुट हो रहे हैं अपने लोगों की सहायता करने के लिए आगे आ रहे हैं।

क्षत्रियों को भी अपने इतिहास से सीख लेकर अपने समाज की रक्षा के लिए एकजुट होकर आपसी प्रेम और भाईचारा की भावना से एक दूसरे की मदद के लिए आगे आना होगा। क्षत्रियों ने इतिहास में अपनी और अपने समाज की रक्षा के लिए अनेकों बलिदान किए हैं, जिसके परिणाम स्वरूप आज भी हमारे पूर्वजों का नाम मान सम्मान और स्वाभिमान के साथ लिया जाता है। बैठक में कप्तान सिंह चौहान, औरांवा पूर्व प्रधान अजय सिंह, बोधराम सिंह चौहान, अर्जुन सिंह चौहान, उमेश सिंह, रक्षपाल सिंह के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close