उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पिता को पुत्रों से कराई मुलाकात

सीतापुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुलदीप कुमार द्वितीय के निर्देश के अनुक्रम में शुक्रवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अभिषेक उपाध्याय के द्वारा जिला कारागार में लगभग एक वर्ष 11 माह से पत्नी लक्ष्मी सिंह की दहेज हत्या में बन्द भूपेंद्र सिंह पुत्र दिनेश प्रताप सिंह निवासी सेमरावा थाना महोली जो कि लगातार अपने पुत्रों अभिजीत सिंह उम्र 07 वर्ष देवांश सिंह उम्र 03 वर्ष से लगातार मुलाकात की मांग कर रहा था।

बताते चलें कि बच्चो की माँ लक्ष्मी सिंह की मृत्यु के उपरांत दोनों पुत्र अभिजीत सिंह उम्र 07 वर्ष देवांश सिंह उम्र 03 वर्ष पुत्र भूपेंद्र सिंह अपने नाना मुन्ना सिंह निवासी बेलगांव थाना इमलिया सुल्तानपुर में रह रहे थे। कैदी की इच्छा को ध्यान में रखकर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अभिषेक उपाध्याय ने बच्चों के नाना पक्ष से सम्पर्क किया और प्रयास किया कि पिता पुत्रो की मुलाकात हो सके। काफी प्रयास के बाद नाना मुन्ना सिंह दोनों बच्चों को भूपेंद्र सिंह पुत्र दिनेश प्रताप सिंह निवासी सेमरावा थाना महोली से मुलाकात करने को तैयार हुये, जिस कारण शुक्रवार को निर्धारित समय के अनुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अभिषेक उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में भूपेंद्र सिंह पुत्र दिनेश प्रताप सिंह निवासी सेमरावा थाना महोली की दोनों बच्चों से मुलाकात कराई गई।

Related Articles

Back to top button
Close