उत्तर प्रदेशलखनऊ

नाबालिग लड़कियो की तस्करी करने वाला गैंग चढा पुलिस के हत्थे, महिला सरगना समेत चार गिरफ्तार

गरीब घर की नाबालिग लड़कियो को शादी के लिये राजस्थान ले जाकर बेच रहा था रायबरेली का गैंग

महिला सरगना समेत चार गिरफ्तार

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

मोहनलालगंज।मोहनलालगंज पुलिस ने बुद्ववार को गरीब घर की नाबालिग लड़कियो को निशाना बनाकर उन्हे बहला फुसलाकर विवाह के लिये दूसरे राज्य में बेचने वाले गैंग का पर्दाफांश करते हुये महिला सरगना व एक बाल अपचारी समेत चार को गिरफ्तार किया।बालिकाओ की तस्करी में प्रयक्त की जाने वाले दो चार पहिया वाहनो को भी पुलिस ने बरामद किया।सरगना समेत तीनो आरोपियो को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।डीसीपी अमित कुमार आनन्द ने बताया मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गनियार निवासी महिला कमलेशा ने 12 मई को पुलिस से शिकायत करते हुये बताया था बेटी-दामाद की मौत होने के बाद दो नाबालिग नातिन उनके पास रह रही थी,दोनो को बहला फुसलाकर एक रिश्तेदार बाल अपचारी द्वारा अपनी साथी प्रिया पटेल निवासी पूरे भोला मेजरगंज थाना भदोखर जनपद रायबरेली के साथ मिलकर साथ लेकर चली गयी थी।

पीड़िता की तहरीर पर किशोरियो के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सौरभ सिंह व उपनिरीक्षक अरूण दिवाकर व महिला कांस्टेबल नेहा मिश्रा समेत पुलिस की कई टीमो को किशोरियो की सकुशल बरामदी के लिये लगाया गया था।जिसके बाद पुलिस टीमो ने दोनो नाबालिग बहनो को 18 मई को सकुशल बरामद किया था।पुछताछ में दोनो बहनो ने‌ पुलिस से बताया था उन्हे अनुराग यादव निवासी पूरेडरक कोडरस बिजुर थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली व उसकी प्रेमिका प्रिया पटेल व रिश्तेदार बाल अपचारी बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर शादी के लिये बेचने के लिये राजस्थान के कोटा ले गयी थी।जिसके बाद पुलिस टीमे सरगर्मी से आरोपियो की तलाश में जुट गयी थी।बीते बुद्ववार को उपनिरीक्षक सौरभ सिंह ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर मोहनलालगंज के अतरौली क्रासिंग के पास से प्रिया पटेल व उसके प्रेमी अनुराग यादव, मो०अख्तर निवासी कोरिहर सतांव थाना गुरूबक्शगंज व एक बाल अपचारी को धर दबोचा।

गैंग की सरगना प्रिया पटेल ने पुलिस पुछताछ में बताया वो साथियो के साथ मिलकर आर्थिक रूप से कमजोर घरो व अनाथ नाबालिग लड़कियो को बहला फुसलाकर साथ ले जाकर शादी कराने वाले राजस्थान एक गैंग को बेच देती है।पुलिस ने नाबालिगो की तस्करी में प्रयुक्त किये जाने वाले दो चार पहिया वाहन भी बरामद किये।डीसीपी ने बताया राजस्थान में गैंग की संचालिका पूनम व उसके पति भूपेन्द्र चौधरी को वांछित करते हुये पुलिस टीमो को दोनो की गिरफ्तारी के लिये लगाया गया हैं।

एक से डेढ लाख में होता था नाबालिग लड़की का सौदा…
एसीपी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया पुछताछ में प्रिया पटेल ने बताया 2020 में रायबरेली में आयोजित एक कार्यक्रम में राजस्थान के कोटा निवासी महिला सोनम से उसकी मुलाकात हुयी थी।सोनम ने उसे आर्थिक रूप से कमजोर व अनाथ सुंदर नाबालिग लड़कियो को शादी के लिये राजस्थान में बेचकर अच्छा पैसा कमाने का तरीका बताते हुये प्रति नाबालिग लड़की का एक से डेढ लाख रूपये मिलने का लालच दिया था।जिसके बाद उसने अपने प्रेमी अनुराग व साथियो के साथ मिलकर रायबरेली की गरीब घर की दो नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर राजस्थान ले जाकर बेचा था जहां से उन्हे लाखो की रकम मिली थी।रायबरेली में रहने वाली नाबालिग लड़की ने बताया था मोहनलालगंज इलाके में रहने वाली दोनो नाबालिग बहनो के माता पिता नही थे,जिसके बाद उसकी मदद से दोनो बहनो को मोहनलालगंज से बहला फुसलाकर साथ ले जाकर राजस्थान के कोटा में ले जाकर बेच दिया था।

शादी के लिये सुदंर नाबालिग लड़कियो की डिमांड करता था गैंग..
डीसीपी ने बताया सरगना प्रिया पटेल ने बताया नाबालिग सुंदर लड़कियो की राजस्थान में शादी कराने की बहुत डिमांड थी,लेकिन वहा भेजने से पहले लड़कियो को सुंदर कपड़े पहनाकर सजा धजा कर फोटो भेजनी होती थी जिसके बाद राजस्थान में बैठी पूनम लड़की पसंद आने पर तस्करी की रकम बताती थी ओर भेजने के लिये कहती थी।जिसके बाद नाबालिग लड़कियो को चार पहिया वाहन से राजस्थान के कोटा ले जाकर पूनम के हवाले कर पैसा लेकर वापस आ जाते थे।तस्कारी करने वाली लड़किया गरीब या अनाथ होती थी इस लिए पुलिस से शिकायत नही होती थी।

Related Articles

Back to top button
Close