आगराइलाहाबादउत्तर प्रदेशकानपुरखेललखनऊ

पूर्व प्रधान की हृदय गति रुकने से मौत, दो सहायक निर्वाचन अधिकारियों ने दिया इस्तीफा

पूर्व प्रधान की हृदय गति रुकने से मौत
रेउसा/सीतापुर। विकासखण्ड रेउसा के ग्राम पंचायत सेउता की पूर्व प्रधान की हृदय गति रुक जाने से मौत हो गयी। उनका अंतिम संस्कार उनके ग्रह निवास सेउता में हिन्दू रीति रिवाज से किया गया। ग्राम पंचायत सेउता की पूर्व प्रधान विजय लक्ष्मी पत्नी राजाराम अवस्थी विगत दिवस से प्रयाग राज में अपने पति श्री अवस्थी के साथ एक माह के लिए कल्पवास में थी। दो दिन पूर्व उनकी तबियत खराब हुई थी। उनके पति श्री अवस्थी उनको लेकर लखनऊ आये और मेडिकल कालेज के हृदयरोग बिभाग में उनका इलाज चल रहा था। गुरूवार को देर शाम इलाज के दौरान उनकी हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। उनकी उम्र 72 वर्ष की थी। उनके पति राजाराम अवस्थी सरकारी अध्यापक रहे हैं। स्वर्गीय विजय लक्ष्मी ग्राम पंचायत सेउता में तीन बार प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ीं। तीसरी बार 2015 के चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज कर जिले में जीतने वालां में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। अचानक उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम संस्कार में राजेन्द्र तिवारी प्रधान संघ अध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा, नन्दराम गौतम प्रधान सेउता, कृष्ण कुमार त्रिवेदी, बृजेश कुमार वर्मा, राजकुमार शुक्ला, भगवती प्रसाद शुक्ला, मौलाना ताहिर, मौलाना सलीम, राजकुमार शुक्ल आदि सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

दो सहायक निर्वाचन अधिकारियों ने दिया इस्तीफा
सिधौली/सीतापुर। बार एसोसिएशन चुनाव में नाम वापसी के बाद नया मोड़ आया है। दो सहायक निर्वाचन अधिकारियों ने मतदाता सूची में एकल निर्णय का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया। सहायक निर्वाचन अधिकारी संजय सिंह व अखिलेश कुमार शुक्ल ने बार एसोसिएशन सिधौली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अपना त्याग पत्र सौंपा। बता दें कि बीते दिनों से बार एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी गठित होने के लिए चुनाव प्रक्रिया के तहत नाम वापस होने के बाद कुल अध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर आठ लोग चुनाव आमने सामने चुनाव लड़ रहे थे। अन्य सभी पदों पर निर्विरोध किये गये। गुरुवार को हुई बैठक में मतभेद होने के बाद बैठक में हंगामा हुआ। शुक्रवार को एसोसिएशन के निवर्तमान महामंत्री सजंय सिंह जो इस चुनाव में सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाये गए थे व अधिवक्ता अखिलेश शुक्ल ने अपना इस्तीफा दे दिया। बताते चले कि बीते वर्ष बार एसोसिएशन की 142 अधिवक्ता सदस्य थे। इस वर्ष 150 सदस्य बनाये गये। जबकि पिछले वर्ष के कुछ सदस्यों को बार एसोसिएशन द्वारा निष्काषित भी किया गया था।

महिला यात्री का बैग लेकर ई-रिक्शा चालक फरार
सीतापुर। बस स्टेशन के निकट ई-रिक्शा चालक महिला का बैग लेकर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने कोतवाली में सूचना दर्ज करायी है। मोहल्ला सुदामापुरी की रहने वाली श्रृष्टी पत्नी दीपक मौर्या नैपालापुर से आटोरिक्शा पर बैठकर रोडवेज बस स्टेशन पहुंची थी। उनका कहना था कि ई-रिक्शा से उतर कर वह अपने छोटे बच्चे को सम्भालने लगीं, तब तक रिक्शा चालक बैग लेकर फरार हो गया। बैग में सरकारी अस्पताल के आवश्यक अभिलेखों के अलावा आधार व पैन कार्ड तथा कुछ नगदी थी।

Related Articles

Back to top button
Close