लखनऊ, 23 नवम्बर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर फरियादियों से मुलाकात की और उनके प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों की गंभीरता से जांच कर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ आमजन की शिकायतों का निराकरण करें।


