उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यलखनऊसमग्र समाचार

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के डीएम बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में जिलाधिकारियों, विशेष सचिवों, नगर निगमों के नगर आयुक्तों, विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों, मंडलों के अपर आयुक्तों और अपर नगर आयुक्तों को नई तैनाती दी गई है।

तबादला सूची में पांच जिलों के जिलाधिकारी शामिल हैं। इनमें सिद्धार्थनगर, महराजगंज, सीतापुर, बिजनौर और मुजफ्फरनगर के डीएम बदले गए हैं। इसके अलावा गाजियाबाद और वाराणसी नगर निगमों के नगर आयुक्तों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अयोध्या और गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारियों की भी नई तैनाती की गई है।

Related Articles

Back to top button
Close